फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villager dies in collision with unknown bike

Champawat News: अज्ञात बाइक की टक्कर में ग्रामीण की मौत

Mon, 13 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 13 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villager dies in collision with unknown bike
बनबसा (चंपावत)। अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बनबसा के पचपकरिया निवासी ग्रामीण की मौत हो गई। घटना 11 नवंबर देर शाम की है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम करीब 6:30 बजे पचपकरिया निवासी देवेंद्र मुरारी उर्फ दीप मुरारी (52) शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर काॅलेज के पास एनएच किनारे पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इस बीच अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एसआई केसी जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। देवेंद्र अपने पीछे पत्नी भावना और दो बेटों को बिलखता छोड़ गए हैं। पचपकरिया प्रधान महेश मुरारी उनके छोटे भाई हैं। इधर प्रधान संगठन, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल
पिथौरागढ़। बलुवाकोट क्षेत्र में कांडा रोड जोशी गांव के पास एक पिअकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल धीरज रावत और सुमित सिंह निवासी ढुंगातोली को सीएचसी धारचूला पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed