फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vigorous demonstration in villagers tahsil

ग्रामीणों का तहसील में जोरदार प्रदर्शन

Wed, 27 Sep 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 27 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vigorous demonstration in villagers tahsil
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ग्रामसभाओं को नगर पालिका में शामिल किए जाने के सरकार के फैसले के विरोध को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। आंदोलित ग्रामीणों ने क्रमिक धरने के तीसरे दिन तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक कैबिनेट का फैसला रद्द नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आगाह किया है कि जल्द उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।   

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू गोस्वामी, आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, मोहनपुर के प्रधान विनोद कुमार, थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय, पूर्व प्रधान जीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सेवानिवृत्त कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, पूर्व उप प्रधान हरीश राजा, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, दीपा देवी, मोहन तिवारी, हीरा देवी, हरीश जोशी, त्रिलोक बिष्ट आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


जनता की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा कोई काम : विधायक
टनकपुर। गांवों को नगर पालिका में शामिल किए जाने के कैबिनेट के फैसले के विरोध में चल रहे आंदोलन पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि जब जनता नहीं चाहेगी तो गांवों को नगर पालिका में शामिल किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। तीन दिन से चल रहे आंदोलन पर चुप विधायक गहतोड़ी ने बुधवार को चुप्पी तोड़ी। अमर उजाला से फोन पर बात कर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को जनता की भावना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम और ईओ को जनता की आपत्तियां दर्ज कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed