फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   venteletter in champawat district hospital

चंपावत जिला अस्पताल को मिले दो वेंटिलेटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
venteletter in champawat district hospital
चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार को जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ हो गया है। वेंटिलेटर सेवा शुरू होने से कोरोना के खिलाफ जंग में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी राहत पहुंचेगी।
इन वेंटिलेटरों के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से 35 लाख रुपए दिए थे। विधायक ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में भी दो वेंटिलेटर स्थापित कराए जा रहे हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने वेंटिलेटर सेवा का उद्घाटन किया। बताया कि दो वेंटिलेटर लगने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था व सुविधाएं और बेहतर हो गई हैं। सीएमएस ने बताया कि वेंटिलेटर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। संचालन के लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अलबत्ता वेंटिलेटर को 24 घंटे ऑपरेट के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन व एबीजी मशीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय, पीआरओ दीपक मुरारी, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed