फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicles from 15 km away are forced to drive water

15 किमी दूर से वाहनों में पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण

Sat, 31 Mar 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 31 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicles from 15 km away are forced to drive water
पाटी में पानी भरने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : Bank employees start three-day strike
पाटी में दोषपूर्ण पेयजल वितरण व्यवस्था के चलते लोग परेशानी से दो-चार हैं। वितरण व्यवस्था ठीक न होने से बाजार क्षेत्र की बड़ी आबादी को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग 15 किमी दूर देवीधुरा से वाहनों में पानी मंगाने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पाटी पेयजल योजना में स्रोत से पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन जल संस्थान की दोषपूर्ण वितरण व्यवस्था के चलते लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मष्टा मंदिर कालोनी, स्टेशन चौराहा, शास्त्री मार्केट में पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां लोगों के नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। राकेश पाटनी , कमल भट्ट, चंद्रमोहन सिंह आदि का कहना है कि नलों में पानी न आने के कारण लोग हैंडपंप के अलावा 15 किमी दूर देवीधुरा के पास से वाहन से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बाजार के कुछ लोग पेयजल संयोजनों में टल्लू पंप लगाकर सारा पानी खींच लेते हैं। शिकायत करने पर भी विभाग पीठ किए हुए हैं। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि लोगों की समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। पेयजल लाइनों में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed