फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicles are not allowed to enter the Gurudwara premises for the first time

Champawat News: गुरुद्वारा परिसर में पहली बार वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं

Tue, 16 May 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are not allowed to enter the Gurudwara premises for the first time
रीठा साहिब में जोड़ मेले की तैयारी की समीक्षा करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, गुरुद्वारा प्रबंधक
रीठा साहिब (चंपावत)। जोड़ मेले की सभी तैयारी 28 मई तक पूरी करनी होंगी। 31 मई तक संबंधित विभागों के कर्मचारी मेला स्थल में तैनात हो जाएंगे। मंगलवार को यहां गुरुद्वारा परिसर में अधिकारियों की बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मेला क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य के विशेष प्रबंध करने की हिदायत दी। पहली बार वाहनों को गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। खराब रास्तों और पार्किंग की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने कहा कि दो जून से शुरू होने वाले तीन दिनी जोड़ मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जोड़ मेले में पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकांश लोग निजी वाहनों से आते हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जल पुलिस और महिला पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। लधिया नदी में भी अस्थायी मार्ग बनाया जाएगा। परिवहन विभाग टनकपुर से रीठा साहिब के बीच 150 किलोमीटर क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग करेगा। पाटी के एसडीएम अनिल चन्याल मेला मजिस्ट्रेट होंगे। बैठक में ग्रंथी सागर सिंह के अलावा एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ आरएस रावत, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी अनिल रावत, एसओ दिवान सिंह जलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ये निर्णय लिए गए:
- सफाई के लिए पर्यावरण मित्रों की तैनाती के अलावा लधिया नदी के किनारे 70 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे
- 52 सीटर से बड़ी बस को मेले में आने की इजाजत नहीं होगी। इन बस को टनकपुर में रोका जाएगा। साइलेंसर के बगैर बाइक नहीं आने दी जाएगी।
- 200 बाइक और कार की अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी।
- खराब रास्तों को एक सप्ताह में दुरुस्त कराया जाएगा।
- पेयजल, रसोई गैस सिलिंडर, लकड़ी और दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
- अस्थायी हेलीपैड बनाया जाएगा।
- एंबुलेंस की तैनाती के अलावा स्वास्थ्य विभाग मेला अवधि में चिकित्सा शिविर लगाएगा।
- मेले में बहुउद्देश्यीय शिविर के अलावा विभाग विकास प्रदर्शनी भी लगेगी
बाक्स
गुरु नानक जी के चमत्कार की धरती है रीठा साहिब
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब का मशहूर गुरुद्वारा समूचे लधिया क्षेत्र को आध्यात्मिक बुलंदी देता है। रीठा साहिब की धरती सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की साधना और चमत्कारों का समागम रही है। 1505 में गुरु नानक जी यहां पधारे थे। गुरु जी के आध्यात्मिक चमत्कार के बाद यहां के कड़वे रीठे मीठे हो गए थे। यही रीठे प्रसाद में गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed