{"_id":"5a5a3a6b4f1c1bd9408b4a86","slug":"vehicle-drivers-eye-care-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों के कराए नेत्र परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों के कराए नेत्र परीक्षण
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के छतार में लगे नेत्र परीक्षण शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने गांधीगिरी की तर्ज पर वाहन चालकों के निशुल्क नेत्र परीक्षण कराए। पुलिस की ओर से जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन और चिकित्सकों की सहायता से छतार पुल के समीप शिविर लगाकर वाहन चालकों के आंखों का परीक्षण किया तथा उन्हें दवाएं वितरित की। निशुल्क नेत्र परीक्षण अभियान की जानकारी मिलने पर वाहन चालक स्वयं ही शिविर में पहुंचने लगे।
दिन भर चले शिविर में सौ से अधिक वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नशे की हालात में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया, कोतवाल सलाउद्दीन खान, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, कृष्ण सिंह, सुरेश नितवाल, सुरेंद्र गुंज्याल, मदन नाथ के अलावा जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा.उदयशंकर, सर्जन डा.आरपी खंडूरी, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
दोपहिया वाहनों में दिखने लगा है अभियान का असर
चंपावत। जिले में पुलिस की ओर से दोपहिया वाहनों में चालक के अलावा पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनने को प्रेरित करने के अभियान का असर दिखने लगा है। अब अधिकांश दोपहिया वाहन चालक जहां हेलमेट का प्रयोग करने लगे हैं। वहीं अधिकतर दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाली दूसरी सवारी भी हेलमेट का प्रयोग करने लगी है।