फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicle Drivers Eye Care Test

वाहन चालकों के कराए नेत्र परीक्षण

Sat, 13 Jan 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Sat, 13 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle Drivers Eye Care Test
चंपावत के छतार में लगे नेत्र परीक्षण शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने गांधीगिरी की तर्ज पर वाहन चालकों के निशुल्क नेत्र परीक्षण कराए। पुलिस की ओर से जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन और चिकित्सकों की सहायता से छतार पुल के समीप शिविर लगाकर वाहन चालकों के आंखों का परीक्षण किया तथा उन्हें दवाएं वितरित की। निशुल्क नेत्र परीक्षण अभियान की जानकारी मिलने पर वाहन चालक स्वयं ही शिविर में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


 दिन भर चले शिविर में सौ से अधिक वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नशे की हालात में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया, कोतवाल सलाउद्दीन खान, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, कृष्ण सिंह, सुरेश नितवाल, सुरेंद्र गुंज्याल, मदन नाथ के अलावा जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा.उदयशंकर, सर्जन डा.आरपी खंडूरी, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दोपहिया वाहनों में दिखने लगा है अभियान का असर
चंपावत। जिले में पुलिस की ओर से दोपहिया वाहनों में चालक के अलावा पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनने को प्रेरित करने के अभियान का असर दिखने लगा है। अब अधिकांश दोपहिया वाहन चालक जहां हेलमेट का प्रयोग करने लगे हैं। वहीं अधिकतर दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाली दूसरी सवारी भी हेलमेट का प्रयोग करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed