{"_id":"65a416fc1bdfe8ec00070ec6","slug":"uttarayani-fair-begins-with-worship-in-pancheshwar-champawat-news-c-229-1-shld1009-4745-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पंचेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ उत्तरायणी मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पंचेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ उत्तरायणी मेले का शुभारंभ
Sun, 14 Jan 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा में स्थित पंचेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। मकर संक्रांति पर्व पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पंचेश्वर के चौखाम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ दो दिनी उत्तरायणी मेले शुरू हो गया है। चंपावत और पिथौरागढ़ के अलावा नेपाल से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।
रविवार को मंदिर समिति के अध्यक्ष जोगा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मेले का शुभारंभ मंदिर समिति के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर किया। पुजारी महेश सुतेड़ी, मथुरा दत्त कलौनी ने अनुष्ठान संपन्न कराए। पिथौरागढ़ से पहुंची भजन मंडली ने मेरे भोले को मना लो जिसका दिल चाहे..., भोले नाथ से निराला कोई और नहीं.. की मनमोहक प्रस्तुति दी।
लोहाघाट भजन मंडली ने भोले बाबा चले कैलाश..., भक्ति में भोले के तन मन विचार... की प्रस्तुति देकर समा बांधा। मेले में पुलिस और एसएसबी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए है। साथ ही मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहां समिति अध्यक्ष जोगा सिंह बिष्ट, मदन कलौनी, युगल किशोर धौनी, शमशेर चंद, राकेश घटाल, करन बिष्ट, नीरज सौन, भुवन सामंत, मोहित पाठक, शेखर कलौनी आदि मौजूद रहे।