फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Holi celebrated in Lohaghat

होली का पहाड़ी रंग: होल्यारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, महिलाओं ने बांधा समा; लोग हुए मंत्रमुग्ध

Thu, 21 Mar 2024 10:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

लोहाघाट में होली रंग महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के अंतिम दिन नगर की महिला होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली और झोड़ों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Holi celebrated in Lohaghat
लोहाघाट की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लोहाघाट नगर में 12वें होली रंग महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के अंतिम दिन नगर की महिला होल्यारों सहित बिशज्यूला चंपावत, ठाडाढुंगा लोहाघाट और सुंई के होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली और झोड़ों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, सीडीओ संजय कुमार सिंह, बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बिशज्यूला से योगेश खर्कवाल, राजेश चंद्र खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल के नेतृत्व में आए होल्यारों ने सती सुलोचन मेघनाद तेरी सती भई बालम संग में और होली खेलें सैंया वरकी फरकी, चल बात करेंं सरकी सरकी होली पर दर्शक अपने थिरकने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन

ये पढ़ें- Uttarakhand: रुद्रपुर में चढ़ने लगा होली का खुमार, होलियारों ने जबरदस्त राग गाकर लूटी महफिल; देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News: Holi celebrated in Lohaghat
होली 2024 - फोटो : अमर उजाला

ठाडाढुंगा से मीना ढेक, दीपा मेहता, बीना जोशी, गंगा जोशी के नेतृत्व में आई महिला होल्यारों ने बज रही बज रही बजी रही मोहन तेरी मुरली बजी रही होली, सुंई पऊ से पप्पू ओली, विनोद चतुर्वेदी, जीवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई महिलाओं ने जैसे जल बिन मछली तड़प तड़प, प्यारे मैं ना जीऊं रघुना बिना की शानदार प्रस्तुति दी। होली रंग महोत्सव देखने के लिए लोहाघाट सहित रायनगर चौड़ी, कलीगांव, फोर्ती, खेतीखान, बिशुंग, बाराकोट, गुमदेश, चंपावत, पाटी, देवीधुरा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

 

Uttarakhand News: Holi celebrated in Lohaghat
होली - फोटो : अमर उजाला

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने सभी का आभार जताया। राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक नरेश चंद्र राय ने कहा कि इस संस्कृति संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। होली आयोजन में महिला होल्यार किरन पुनेठा, रेनू गड़कोटी, मीनू पुनेठा, लता वर्मा, गंगा जोशी, मीना ढेक, सुमन जोशी, दीपा मेहता आदि ने सहयोग किया।

Uttarakhand News: Holi celebrated in Lohaghat
होली - फोटो : अमर उजाला

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी एक लाख की सहयोग राशि
होली रंग महोत्सव के आयोजन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी। वहीं सी हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली आठ होली टीमों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। महोत्सव समिति की ओर से होली टीमों को बर्तनों का सेट पुरस्कार के रूप में भेंट किया। अध्यक्ष मेहता ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed