फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand lacks essential health facilities

उत्तराखंड में है जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lacks essential health facilities
कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के खेल व शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने माना कि उत्तराखंड में वेंटिलेटर, पर्सनल प्रोटेक्शन किट, मास्क सहित जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। बावजूद इसके सरकार कोरोना वायरस (कोविद-19) के खतरे से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। सरकार डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का लिए हालात के हिसाब से तैनाती कर रही है।
पिथौरागढ़ जाते वक्त सोमवार को चंपावत के खेतीखान तिराहे में अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के खतरों से निपटने के लिए सरकार सबसे कारगर बचाव की प्रणाली सोशल डेस्टेंसिंग का सहारा ले रही है। आवाजाही को पूरी तरह रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि भूख और बेरोजगार हो चुके मजदूरों को जहां हैं-वहीं रोकने के लिए चंपावत के डीएम को सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मजदूरों की भोजन और रहने की समुचित व्यवस्था सरकार कर रही है। इसलिए मजदूरों को कतई चिंतित होने की जरूरत नहीं है। भोजन बनाने के लिए चंपावत सहित पूरे प्रदेश में स्कूलों की भोजन माताओं को लगाया जा रहा है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed