फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand does not need Lokayukta: Arvind

उत्तराखंड को लोकायुक्त की जरूरत नहीं : अरविंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand does not need Lokayukta: Arvind
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रदेश के खेल और शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में लोकायुक्त की जरूरत नहीं है। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, इसलिए लोकायुक्त होने या न होने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने पिछले महीने भाजपा सरकार से अलग हो कांग्रेस में वापसी करने वाले दिग्गज नेता यशपाल आर्या पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि स्वार्थ की खातिर किया गया दलबदल लोकतंत्र को कलंकित करता है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने से रोकता है। पांडेय ने कहा कि 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पांच बड़े नेता स्वार्थवश नहीं, बल्कि कांग्रेस के दिशा भटकाव की वजह से आए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में शिक्षा विभाग में स्थानांतरण ने एक प्रकार से उद्योग बन गया था। उनकी सरकार ने इसे पूरी तरह से रोकने में सफलता हासिल की है। मंत्री ने दावा किया कि किसान आंदोलन का प्रदेश पर कोई असर नहीं है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर लगातार दूसरी बार सरकार पर काबिज होगी। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, सतीश पांडेय, राम दत्त जोशी, जिलाध्यक्ष दीपक पाठक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed