फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Utrani Kautikmy Ama Hrage ...

उतरैणी कौतिक में मेरी आमा हरा गै...

Fri, 15 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 15 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Utrani Kautikmy Ama  Hrage ...
उतरैणी कौतिक में मेरी आमा हरा गै... - फोटो : अमर उजाला

 राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्वांला में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि उप खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट और समन्वयक कैलाश पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदना और अतिथियों के स्वागत गीत से की। ‘उतरैणी कौतिक में मेरी आमा हरा गै...’ गीत की प्रस्तुति ने खासी तालियां बटोरी।

विज्ञापन


इसके बाद नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ का मंचन किया गया। हास्य नाटक ‘हंसगुल्ले’ की प्रस्तुति पर दर्शक लोट पोट हो गए। ‘बेडू पाको बार मासा नरैण काफल पाको चैता’ गीत पर भी खूब तालियां बजी। अंत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति बेहद ही सारगर्भित रही। शिक्षक हरीश चंद्र पांडेय ने वार्षिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर घनश्याम भट्ट, खीमानंद भट्ट, सरस्वती देवी, ईश्वरी दत्त आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed