फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Upgradation of champawat Highschool

Champawat News: सालभर बाद भी सीएम की घोषणा अधूरी

Sun, 03 Sep 2023 08:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Sep 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Upgradation of champawat Highschool
चंपावत। गांवों के पास हाईस्कूल के आगे की पढ़ाई करने का छात्र-छात्राओं का सपना इस शिक्षा सत्र में पूरा नहीं हो सका। एक साल पहले जिले के सात राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण का एलान होने के बावजूद ये स्कूल उच्चीकृत नहीं हो सके। इस वजह से विद्यार्थियों को इस बार भी पहले की तरह तीन से छह किमी की दूरी तय करनी होगी। जिले में फिलहाल 105 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल 31 अगस्त 2022 को चंपावत जिले के सात राजकीय हाईस्कूल को उच्चीकृत करने का एलान किया था। इनमें फुंगर, सल्ली, मौराड़ी, तलियाबांज, पल्सों, गोली, धूरा के स्कूल शामिल थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ होता। सीएम की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा लेकिन एक साल से अधिक समय बाद भी प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिल सकी। इस कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की अपने गांव के पास इंटर की पढ़ाई करने की तमन्ना इस बार भी पूरी नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई के लिए तीन से छह किमी दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सात राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण के प्रस्ताव तैयार कर मंडलीय निदेशक को भेजे गए थे। निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद उच्चीकृत स्कूल खुलने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। - आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरगुल हाईस्कूल के उच्चीकरण का भी हो चुका एलान
चंपावत। सात राजकीय हाईस्कूल का तो उच्चीकरण नहीं हुआ लेकिन एक और स्कूल को उच्चीकृत करने का एलान किया गया है। लधौली दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अगस्त को राजकीय हाईस्कूल बिरगुल को इंटर का दर्जा देने का एलान किया था। यहां के लोगों को उम्मीद है कि सीएम की घोषणा जल्द पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed