{"_id":"57544be14f1c1bbd46108f76","slug":"upanl-deployed-employee-organization-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल से तैनात कर्मचारी संगठन की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल से तैनात कर्मचारी संगठन की बैठक
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
उपनल से तैनात कर्मचारी संगठन की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) से तैनात कर्मचारियों के संगठन ने उपनल संविदा के बजाय विभागीय संविदा से रखे जाने की मांग की है। संगठन ने यहां गोरलचौड़ मैदान में रविवार को जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र सुतेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपनल कर्मियों की आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। कहा कि विभागीय संविदा नहीं होने से उनके मानदेय में से 13.5 प्रतिशत की कटौती की जाती है।
विज्ञापन
कर्मचारी संगठन ने पांच साल से अधिक समय तक संविदा में काम कर चुके कार्मिकों के नियमितिकरण की मांग की है। कहा कि प्रदेश सरकार अनेकों बार आश्वासन देने के बावजूद इसे अमली जामा नहीं पहना रही है। उपनल कर्मियों के हितों को पूरा नहीं करने पर आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सीखाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
सरकार की अनदेखी के चलते कर्मियों ने प्रदेशभर में 13 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। जिले में करीब 450 और प्रदेश में 22 हजार से अधिक उपनल के द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मी हैं। बैठक में राकेश फर्त्याल, दिनेश पंत, आनंद अधिकारी, पुष्कर सिंह, हीराबल्लभ कुलेठा, नवीन जोशी, अमित भट्ट, सुनील, राजेंद्र प्रसाद, मदन जोशी, जगदीश पाठक आदि ने कहा कि बेमियादी आंदोलन के जरिए अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर निर्णायक जंग लड़ी जाएगी।
विज्ञापन