{"_id":"750e30d98ba153b3857022933272ec60","slug":"under-17-cricket-tournament-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी टनकपुर और ट्रू रिवायवल स्कूल ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी टनकपुर और ट्रू रिवायवल स्कूल ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। शुक्रवार को हुए मैच में जीआईसी टनकपुर ने गुरुकुल खटीमा को और ट्रू रिवायवल ने अलक्ष्या पब्लिक स्कूल खटीमा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मैच जीआईसी टनकपुर और गुरुकुल स्कूल खटीमा की टीम के बीच हुआ। मैच का उद्घाटन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी ने निर्धारित 15 ओवरों में 102 रनों का स्कोर खड़ा किया। अरुण परगांई ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में गुरुकुल स्कूल की टीम 40 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। जीआईसी के गेंदबाज अरुण परगांई ने दो विकेट लिए। दूसरा मैच ट्रू रिवायवल स्कूल और अलक्ष्या स्कूल खटीम के बीच हुआ।
विज्ञापन
मैच का उद्घाटन शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रू रिवायवल ने 106 रन बनाए। शोएब ने सर्वाधित 19 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी में अलक्ष्या स्कूल की टीम 82 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि सरदार जसवंत सिंह उर्फ बब्बू भाई, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी केशव भंडारी, टूर्नामेंट आयोजक एसोसिएशन के संरक्षक सतीश जोशी, आयोजक सचिव विकास सिंह, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, विनोद बोहरा, विनय नगरकोटी, भुवन चंद्र जोशी कमल बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन