{"_id":"8a17ad1f4cb9f998f389402b5f49f34e","slug":"under-10-and-under-14-karate-competition-concluded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिक, रिद्विमा, सौरभ, समीक्षा ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिक, रिद्विमा, सौरभ, समीक्षा ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित अंडर-10 एवं अंडर-14 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं की कराटे प्रतियोगिता फाइनल मुकाबलों के साथ ही संपन्न हो गई। बाल खिलाड़ियों ने कराटे कला का शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले जीते। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी और जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद की देखरेख हुई प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रतिक खर्कवाल, सौरभ परवाल, सुयश अग्रवाल, दक्ष निषाद, निशांत सिंह, अतुलराज चंद, विरेंद्र सिंह बोहरा, विभोर चौधरी, अंकित भंडारी और विवेक रावत ने मुकाबला जीता। बालिका वर्ग में रिद्विमा कठायत, समीक्षा सिंह, रेनू मेहरा, विद्या चंद, स्वामी देउपा, शिवानी पंत, राजश्री चंद, रेनू बूम, शालिनी चंद और तिस्ता अग्रवाल ने अपने मुकाबले जीत कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में दीपक पांडेय, पूनम अग्रवाल, सुंदर सिंह, पूजा निषाद, बलवंत सिंह, विजय रावत, दीपक सामंत, भुवन गहतोड़ी, किशोर सिंह, गिरीश चिनवाल शामिल थे। आयोजन में दिनेश चंद्र शास्त्री, लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, प्रकाश सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन