फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ultrasound machines, not even from the two test

अल्ट्रासाउंड मशीनें दो परीक्षण एक से भी नहीं

Fri, 05 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 05 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में दो-दो अल्ट्रासाउंड मशीनें होने के बाद भी परीक्षण नहीं हो पा रहा है। इस वजह से मरीजों को प्राइवेट क्लीनिकाें में परीक्षण कराने को जेब ढीली करानी पड़ रही है।

विज्ञापन


अक्तूबर 2012 में शुरू जिला अस्पताल से अब तक मरीजों को आमतौर पर खास सहूलियतें नहीं मिल सकी हैं। डॉक्टराें के 26 पदों के सापेक्ष 13 की तैनाती है। वहीं वार्ड ब्वाय एक भी नहीं है। काम चलाने के लिए दो वार्डब्वाय अटैच किए गए हैं। डीएच में एक पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन है। इस मशीन से तो कोई परीक्षण नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब 18 मई को 26.5 लाख रुपये लागत की नई मशीन अस्पताल पहुंची, लेकिन परीक्षण इस मशीन से भी अभी शुरू नहीं हो सका है, जबकि अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट भी तैनात हैं। अल्ट्रासाउंड परीक्षण की जरूरत मुख्य रूप से पेट संबंधी रोगों और गर्भवती महिलाओं को पड़ती है। अस्पताल की मशीन के काम नहीं करने से परीक्षण के लिए मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में ही रहे सीएम के निर्देश
चंपावत। सितंबर 2014 को देहरादून में चंपावत विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश अफसरों को दिए थे, लेकिन 8 माह बाद भी ये निर्देश हवा हवाई ही हैं। जिला अस्पताल मरीजों को मरहम लगाने में नाकाम रहा है। 6.06 करोड़ की लागत से निर्मित इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसे सामान्य परीक्षण तक की सुविधा नहीं जुट सकी है और ये सुविधा शुरू हुई तो 60 बैड के अस्पताल में अभी 16 ही काम कर रहे हैं। विधायक हेमेश खर्कवाल का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था को ठीक करने के लिए पहल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed