{"_id":"5653f4ad06872671ae203b5a54f81668","slug":"two-suspects-were-in-the-village-on-the-border-of-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर आमखर्क गांव में दिखे दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर आमखर्क गांव में दिखे दो संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह में भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन के प्रयोग और स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट पर पाकिस्तानी झंडे क ा निशान बनाने के बाद अब सूखीढांग क्षेत्र में दो संदिग्ध के दिखने से पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जौल की ग्राम प्रधान के पति केएन तिवारी ने बताया कि आमखर्क गांव में रविवार रात नीलावती देवी नामक महिला के घर के पास सफेद और काले रंग के कपड़े पहने दो संदिग्ध नजर आए थे। शोर मचाने पर दोनों जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद टनकपुर, चल्थी आदि की पुलिस ग्रामीणों के साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला। बावजूद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और एसएसबी को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी (शारदा) ही विभाजन रेखा है। नदी के जरिए जगह-जगह अवैध तरीके से लोग आवाजाही करते हैं। करीब दो साल पहले नेपाल सीमा से होकर आतंकी टुंडा के पकड़े जाने का मामला सामने आया था। खुफिया एजेंसियों को 17 जनवरी को सूखीढांग क्षेत्र से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन का प्रयोग किए जाने के संकेत मिले थे।
विज्ञापन