{"_id":"59c942614f1c1bcd538b45f0","slug":"two-storey-houses-broke-in-nakina-family-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैकिना में दोमंजिला मकान टूटा, परिवार संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैकिना में दोमंजिला मकान टूटा, परिवार संकट में
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के नैकिना गांव में ध्वस्त गरीब का मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को चंडाक के नजदीक नैकिना गांव में एक दोमंजिला आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। हादसे के समय घर में किसी के मौजूद न होने से जानमाल का नुकसान होने से बच गया। प्रभावित परिवार के सामने आवास की समस्या पैदा हो गई है। राजस्व विभाग की टीम ने क्षति का आकलन कर लिया है।
सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे नैकिना गांव में बसंत सिंह बिष्ट का दोमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय बसंत सिंह पिथौरागढ़ बाजार गए थे। उनकी पत्नी बच्चों को लाने स्कूल गई थीं। घर के अंदर कोई नहीं था, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
घटना के दौरान घर के अन्य सदस्य आंगन में बैठे थे, इन लोगों ने अन्यत्र भागकर अपनी जान बचाई। घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। घटना के तत्काल बाद प्रभावित लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा को हादसे की सूचना दी। बोहरा ने राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी देने के साथ-साथ गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार को अपनी तरफ से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। राजस्व उप निरीक्षक यशवंत सिंह थापा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। राजस्व उप निरीक्षक ने कहा कि वह रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रस्तुत करेंगे। प्रभावित परिवार ने गांव में किसी अन्य व्यक्ति के वहां शरण ली है।
विज्ञापन