{"_id":"62d445040bf98c711168688a","slug":"two-new-trades-open-in-champawat-polytecnic-champawat-news-hld4693812170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के पॉलीटेक्निक में दो नए ट्रेड खुलेंगे
विज्ञापन
चंपावत का राजकीय पॉलीटेक्निक भवन। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सिर्फ एक ट्रेड से संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को इस सत्र से नई सौगात मिलेगी। इस संस्था में दो नए ट्रेड स्वीकृत हो गए हैं। इन दोनों ट्रेड के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मान्यता मिल गई है।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2014 में खुले इस पॉलीटेक्निक में सिर्फ एक ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की ही पढ़ाई हो रही है। इस वजह से यहां छात्र संख्या बहुत कम है। यहां स्वीकृत 90 सीटों में से सिर्फ 31 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। सात साल तक किराये पर संचालित यह संस्थान इस साल मार्च से अपने भवन में शिफ्ट हो गया है। प्रधानाचार्य रोहित जोशी ने बताया कि एआईसीटीई ने दो नए ट्रेड स्वीकृत कर दिए हैं। अगस्त से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से यहां इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड की भी पढ़ाई होगी।
आठ नए ट्रेड खोलने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
चंपावत। भाजपा ने राजकीय पॉलीटेक्निक में आठ नए ट्रेड खोलने की मांग की है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा है। इसमें सिविल, यांत्रिकी, केमिकल, कंप्यूटर साइंस, पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, फार्मेसी के पाठ्यक्रम को स्वीकृति देने की मांग की है। इस पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महामंत्री कपिल खर्कवाल, त्रिलोक गिरि, शंकर खाती, पूर्व अध्यक्ष सनी वर्मा, मुकुल पांडेय, मनोज पांडेय, सुनील पुनेठा आदि के हस्ताक्षर हैं।