फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two more persons from Maharashtra, corona positive

महाराष्ट्र से आए दो और लोग कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Two more persons from Maharashtra, corona positive
सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में बृहस्पतिवार को दो और लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। दोनों मुंबई से आए थे। एक व्यक्ति बनबसा, तो दूसरा चंपावत विद्या मंदिर में क्वारंटीन था। इसी के साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। अब तक संक्रमित लोगों में से 30 मुंबई के प्रवासी हैं। शेष 5 लोग उनके संपर्क में आए हैं। 
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव की 2 जून को हल्द्वानी में मौत हो चुकी है, जबकि सात कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। टनकपुर के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बनबसा में क्वारंटीन 49 साल का व्यक्ति 23 मई को आया था। उसे हृदय रोग से संबंधित परेशानी भी है। इस व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं चंपावत वाले 45 साल के शख्स को अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
--::: चंपावत में लिए गए 92 सैंपल ::: चंपावत। जिले से बृहस्पतिवार को कुल 92 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि इसी के साथ अब कुल सैंपल 707 हो गए हैं। इनमें से 487 निगेटिव व 35 पॉजिटिव हैं। अभी 185 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed