{"_id":"7c5e966e12adaaf65e576960f44cede7","slug":"tuesday-will-be-removed-encroachments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से हटाया जाएगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्टेशन बाजार से अतिक्रमण हटाने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंगलवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू होगा, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस का बंदोबस्त भी कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, खोखा फड़ स्वामियों का शिष्टमंडल एसडीएम सीएस डोबाल से मिला। शिष्टमंडल का कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाए जाने से उनके सामने तत्काल रोजी रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी। साथ ही उनका यह भी कहना था कि पार्वती फिलिंग स्टेशन से लेकर पिथौरागढ़ मार्ग पर कई अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, लेकिन सबसे पहले उन्हें ही हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि 17 लोगों को हटाने के लिए स्वयं न्यायालय ने नाम दिए हैं, इन्हें स्थानीय प्रशासन पहले हटाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद अतिक्रमण की जद में जो भी आएगा उसे दूसरे चरण में हटाया जाएगा। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाएगी। एसडीएम के अनुसार प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा होमवर्क कर लिया है। अतिक्रमणकारियों को दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन