{"_id":"54927a1d3e5cafb067d4191be62d3062","slug":"tubewells-construction-approval-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंई खैसकांडे में ट्यूबवेल निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंई खैसकांडे में ट्यूबवेल निर्माण को मिली मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंई खैसकांडे में पेयजल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां ट्यूबवेल निर्माण की प्रशासनिक और सैद्धांतिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। अपर सचिव अर्जुन सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश यहां पहुंच गया है।
विज्ञापन
शासनादेश जारी होने के बाद जल निगम अल्मोड़ा की इलैक्ट्रीकल विंग के सहायक अभियंता टीएस रौतेला, भू वैज्ञानिक डीके नैथानी, अवर अभियंता विरेंद्र पंचपाल ने गांव का भ्रमण कर ट्यूबवेल की तकनीकी पहलुओं की परख की। रौतेला का कहना था कि खैसकांडे गांव के रौलपी तोक में ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। जहां 200 लीटर प्रति मिनट पानी भूगर्भ से निकाला जाएगा। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव भुवन चौबे के अनुसार ट्यूबवेल को स्वीकृत कराने में सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने विशेष रुचि ली थी।
विज्ञापन