{"_id":"c9eb1a70d6237f52e4cd80aa36238eff","slug":"trying-to-improve-governance-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि की व्यवस्थाएं सुधारने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि की व्यवस्थाएं सुधारने में जुटा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन मां पूर्णागिरि धाम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। जगह-जगह मलबे से पटे पूर्णागिरि मार्ग को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरसात में मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग बाटनागाड़ में तीन माह से बंद पड़ा है। ठुलीगाड़ पुल के पास भी मलबा आने से मार्ग के बुरे हाल में है। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग, रैलिंग और टीनशेड कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। मानसून के विदा होने के बाद प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गया है। चार दिनों से जेसीबी लगाकर बाटनागाड़ का मलबा हटाकर मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं लोनिवि की टीम भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत में जुटी है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कार्यदायी एजेंसी को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि आपदा मद में मिले बजट से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
पेयजल लाइन की मरम्मत का काम नहीं हुआ शुरू
एसडीएम के निर्देश के बाद भी जलसंस्थान मां पूर्णागिरि धाम की ध्वस्त पड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू नहीं किया है। भवानी गाड़ पेयजल योजना की लाइन मरम्मत के लिए विभाग ने सामान तो मौके पर पहुंचा दिया है, लेकिन मरम्मत शुरू नहीं की है। पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने विभागीय लापरवाही पर रोष जताते हुए धाम की जलापूर्ति व्यवस्था जल्द सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की धमकी दी है।
एसडीएम और सीओ आज जाएंगे पूर्णागिरि
एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ रंजन सिंह रौतेला शुक्रवार को व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों के साथ मां पूर्णागिरि धाम का दौरा करेंगे और मरम्मत कार्य का निरीक्षण करेंगे।