{"_id":"5d7fc3de8ebc3e93c02afeee","slug":"truching-ground-champawat-news-hld3569333162","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध जारी
विज्ञापन
लोहाघाट के चंदाखाल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन करवाते डीएफओ
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोहाघाट में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध जारी है। कलीगांव, लोहाघाट के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व ग्रामीण कूड़ा डालने के विरोध में पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं।
सोमवार को बड़ी संख्या में कलीगांव के ग्रामीण 17 किमी दूर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर गांव में कूड़ा डालने का विरोध किया। कहा कि नगर पंचायत ग्राम पंचायत से अनुमति लिए बिना ही गांव में कूड़ा डाल रही है। कूड़ा डालने से गांव के पेयजल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। इसके अलावा उनकी खेती पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। आरोप है कि कूड़े से अब तक कई मवेशियों की मौत हो चुकी है।
कहा कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत के समक्ष विरोध भी जताया गया। इसके बावजूद ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी हो रही है। नगर क्षेत्र का कूड़ा ग्रामीण इलाके में डालने से ग्रामीण जनता का अपमान किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में एडवोकेट विपिन पुनेठा, भुवन मेहता, पूर्व प्रधान मदन राम, नवीन पाठक, अनिल पुजारी, दिनेश पुजारी, गोपाल पुजारी, अनिल बोहरा, हेमंत मेहता, दीपक पुजारी, शिवशक्ति पुजारी, प्रशांत राय, जगदीश राय, अतुल पुजारी, सौरभ मेहता, विजय मेहता, दिनेश पुजारी, बलवंत मेहता, प्रदीप राय आदि शामिल रहे।
अधिकारियों ने किया ट्रंचिंग ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। कलीगांव वन पंचायत के समीप नगर पंचायत के निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड का वन विभाग, राजस्व विभाग और नगर पंचायत कर्मियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत को लीज पर दी गई 20 नाली भूमि का सीमांकन किया गया। जल्द ही आवंटित भूमि में ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य पुन: शुरू हो जाएगा।
सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट, रेंजर दीप जोशी, तहसीलदार अबरार अहमद, चेयरमैन गोविंद वर्मा, ईओ कमल कुमार और पटवारियों ने ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। तीनों विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित की गई 20 नाली (0. 40 हेक्टेयर) भूमि का सीमांकन किया गया।
चेयरमैन गोविंद वर्मा वर्मा ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में पूर्व में डाले गए कूड़े को गड्ढ़े में दबाकर उसका निस्तारण कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर दिया गया है। बताया कि जल्द ही नगर पंचायत को आवंटित भूमि के चारों ओर टिन की चहारदीवारी का निर्माण कर गेट लगाया जाएगा जिससे जानवर व अन्य लोग ट्रंचिंग ग्राउंड के भीतर प्रवेश न कर सकें। इस मौके पर नगर पंचायत की जेई निधि चौहान, एलएम भट्ट, सुमित, प्रमोद आदि थे।
कलीगांव ट्रंचिंग ग्राउंड में जल्द अस्थायी निर्माण कराने और किसी भी हाल में आवंटित जगह से बाहर कूड़ा नहीं फेंकने के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजस्व और वन विभाग की टीम को मौके पर ले जाकर ग्रामीणों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सुरेंद्र नारायण पांडेय, जिलाधिकारी, चंपावत।

चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कलीगांव लोहाघाट के ग्रामीण।- फोटो : CHAMPAWAT