फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Treking Rout in Champawat

चंडालकोट किले से एकहथिया नौले तक ट्रैकिंग रूट विकसित होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Treking Rout in Champawat
चंपावत में स्थित ऐतिहासिक एकहथिया नौला अब ट्रैकिंग रूट से जुड़ेगा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक महत्व के एकहथिया नौले से लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती तक ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा। करीब 12 किमी लंबे प्रस्तावित ट्रैकिंग रूट के माध्यम से ईको टूरिज्म बढ़ाया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से चंडालकोट किले से एकहथिया नौले तक ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा जबकि आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण एकहथिया नौले से मायावती आश्रम तक का ट्रैकिंग रूट वन विभाग बनाएगा।
विज्ञापन

ट्रैकिंग रूट बनाने के लिए पर्यटन विभाग और वन विभाग ने सर्वे शुरू कर दी है। सर्वे के बाद दोनों विभागों की ओर से आगणन तैयार कराया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विभाग की ओर से ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों को ट्रैकिंग रूट से जोड़कर क्षेत्र में ईको टूरिज्म बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन

जिला योजना में होगा ध्रुवकुंड का विस्तारीकरण
चंपावत। जिला मुख्यालय के गौड़ी-किमतोली सड़क पर स्थित ध्रुवकुंड का भी पर्यटन विभाग की ओर से विस्तारीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से ध्रुवकुंड के विस्तारीकरण कार्य के लिए जिला योजना में बजट का प्रावधान किया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ के अनुसार अनछुए पर्यटक स्थल के रूप में रहे ध्रुवकुंड में पर्यटन संबंधी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडालकोट की पहाड़ी पर मिलेगा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण
चंपावत। जिला मुख्यालय के ढकना बडोला ग्राम पंचायत में स्थित चंडालकोट की पहाड़ी को पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण के रूप में विकसित किया जएगा। मुख्यमंत्री धामी की ओर से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा के बाद से साहसिक पर्यटन विभाग ने सर्वे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed