फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Travaileth delivery woman

तड़पती रही प्रसव पीड़िता

Wed, 16 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 16 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Travaileth delivery woman
पीपीपी मोड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में नाकोट किमतोली की प्रसव पीड़िता बबीता (25) ने मंगलवार रात बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान प्रसव पीड़िता की तबियत खराब हो गई और वह तड़पती रही। परिजनों ने एएनएम और महिला डॉक्टर को बुलवाया, लेकिन कोई नहीं आया। महिला के साथ आई आशा कार्यकत्री मंजू देवी और परिजन दीपा देवी की मौजूदगी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सुबह जब अस्पताल में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी आई तो उन्होंने महिला वार्ड में बबीता को रोते और तड़पते देखा। उन्होंने भी डॉक्टर और नर्स को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं मिला।

विज्ञापन


रीता ने इसकी जानकारी एसडीएम सीएस डोबाल को दी, जिसके बाद सरकारी डॉक्टर जितेंद्र जोशी आए और उन्होंने बच्चे की देखरेख की। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए रीता की पहल पर उसे खटीमा रेफर किया गया। इसी बीच एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार नीलू चावला भी पहुंच गईं। बाद में बच्चे को 108 के जरिए खटीमा भेजा गया, जबकि उसकी मां की हालत खराब होने से उसे बच्चे के साथ नहीं भेजा गया। एक लड़की के बाद बेटा पैदा होने पर बबीता बेहद खुश है, लेकिन बाद में उसका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। रीता का कहना है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। प्रबंधक संजय सैनी का कहना था कि डॉक्टर अवकाश पर गए हैं। अलबत्ता महिला चिकित्सक तब आई जब बच्चे को रेफर किया जा चुका था।
विज्ञापन


सामूहिक अवकाश पर गए कई डॉक्टर
पीपीपी मोड अस्पताल में एक बार फिर से कई डॉक्टर सामूहिक अवकाश में चले गए हैं। प्रबंधक संजय सैनी का कहना है कि डॉक्टरों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को ढाई माह से वेतन नहीं मिला है। कुछ चिकित्सकों ने होली के अवकाश का आवेदन किया है, जिसमें डा.अश्वनी और डा.अजय अवकाश पर चले गए हैं। ईएनटी सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को अवकाश पर जाने वाले हैं। वहीं, बुधवार को चिकित्साधीक्षक डा.जोशी और स्कूल हेल्थ के चिकित्सक डा.मुकेश तड़ागी ने रोगियों का इलाज किया। उधर, प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा.जितेंद्र जोशी ने स्थानीय प्रबंधन को पत्र भेजकर अनधिकृत रूप से डॉक्टरों के गैरहाजिर होने से पैदा हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि डॉक्टरों के नहीं होने से जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed