फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Training of Forest Staff in Tanakpur

वनकर्मियों ने जाने वन्यजीवों की गणना व गश्त के तरीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Training of Forest Staff in Tanakpur
टनकपुर में दो दिनी प्रशिक्षण समापन पर वन कर्मी एवं विशेषज्ञ। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। बाघ और वन्यजीवों के आकलन का दो दिनी प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून (डब्ल्यूआईआई) एवं जूलॉजिकल सोसायटी (जेडएसएल) के विशेषज्ञों ने फील्ड में वनकर्मियों को प्रायोगिक तरीकों से वन्यजीव आकलन एवं गश्त के तरीकों की बारीकियां समझाईं। समापन नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के उपनिदेशक रामकृष्ण मौर्य ने किया।
विज्ञापन

ककराली गेट के द्वान बीट में बृहस्पतिवार को डब्ल्यूआईआई के विशेषज्ञों ने वन कर्मियों को जंगल में ले जाकर वन्यजीव आकलन के प्रायोगिक तरीके बताए। उन्होंने वन कर्मियों को जंगल में गश्त की भी तकनीकी जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉ. हरीश गुलेरिया, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. रिचा सिंह, विवेक रंजन, अजय चौहान, हिमांशु कुमार, देवेंद्र ने वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। वहां हल्द्वानी वन प्रभाग शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट, उपराजिक कैलाश गुणवंत, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोरा, कैलाश सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

छीनीगोठ में हाथियों ने रौंदी फसल
टनकपुर (चंपावत)। गेहूं की फसल बढ़ते ही छीनीगोठ में हाथियों का आतंक बढ़ने लगा है। हाथियों ने बुधवार रात गांव में घुसकर किसानों की खेतों में खड़ी फसल रौंद दी। ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि हाथियों ने ग्रामीण पुष्कर तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी, मथुरा दत्त बवाड़ी, दीपक जुकरिया, प्रकाश जोशी, दीपक जोशी, प्रकाश बोहरा, सुरेश बिष्ट, जानकी भंडारी, विकास तिवारी, मदन भट्ट आदि 19 ग्रामीणों की फसल नष्ट की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित ग्रामीणों को उचित मुआवजा देकर गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed