{"_id":"5b1abb754f1c1bfa6e8b6e6f","slug":"training-for-the-operation-of-narcotics-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स किट के संचालन का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक्स किट के संचालन का प्रशिक्षण दिया
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में जवानों को आपदा के दौरान टैंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में साइबर क्राइम संबंधी दो दिनी कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर से आए नारकोटिक्स एक्सपर्ट भूपेंद्र चंद्र तिवारी ने पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा अभियोजन विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को नारकोटिक्स किट के संचालन का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से आठ नारकोटिक्स किट उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें सभी कोतवाली और थानों को उपलब्ध कराया गया है। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट के फिंगर एक्सपर्ट संजय कुमार जोशी ने डीएनए सैंपलिंग, फिंगर प्रिंट लेने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएनए सैंपलिंग की स्लाइड को हजारों वर्ष तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
प्रतिसार निरीक्षक रतनमणि पांडेय, सूबेदार पीतांबर दत्त भट्ट तथा साइबर सेल प्रभारी अनुराग सिंह ने भी प्रतिभागियों को कई जानकारियां दी। समापन पर अभियोजन अधिकारी नारायण सिंह ह्यांकी, नामिक अधिवक्ता आलोक पांडेय, कोतवाली निरीक्षक सलाहउद्दीन खान, भूपेंद्र सिंह बृजवाल, शिव सिंह गुसांई के अलावा जिले में नवनियुक्त राजस्व उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस जवानों को टैंट लगाने का प्रशिक्षण दिया
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस लाइन में जवानों को आपदा के दौरान टैंट लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिसार निरीक्षक रतनमणी पांडेय के नेतृत्व में जवानों को आपदा के समय तीन लोगों की क्षमता वाले टैंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावितों की सहायता के लिए चलाए जाने वाले रेस्क्यू अभियान में प्रभावित स्थल पर टैंट लगाना बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए जवानों को बारीक जानकारियां होना जरूरी है।