{"_id":"6748ad90510ca528da0997eb","slug":"train-safely-speed-75-km-per-hour-even-fog-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-116279-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब कोहरे में भी सुरक्षित 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब कोहरे में भी सुरक्षित 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
Thu, 28 Nov 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से सर्दी के मौसम में कोहरा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित ट्रेन संचालन के तैयारियां पूरी कर ली हैं। आधुनिक जीपीएस आधारित 250 फॉग सेफ डिवाइस की व्यवस्था की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे में अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा रहती थी। अब फॉग सेफ डिवाइस लगने के बाद 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेंगी। कोहरे में 25 प्रतिशत ज्यादा गति से चल सकती हैं। इससे एक लाभ यह भी मिला है कि अब फॉग सिग्नल मैन भेजने की आवश्यकता भी खत्म हुई है।
कहा कि कोहरे के पूर्व और कोहरे के दौरान सुरक्षित, सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटरियों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाइन क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण ट्रेनों की संख्या में कमी की जाती है। इस दौरान कम आक्यूपेंसी वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। इससे कोहरे के दौरान ट्रेनों का सामान्य, संरक्षित संचालन हो सके।
विज्ञापन
कोहरे से सर्दी के मौसम में इन ट्रेनों की आवृत्ति में होगी यह कमी
- टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस दिसंबर 04, 11, 18, 25, जनवरी में 01, 08, 15, 22, 29, मार्च में 05, 12, 19 और 26 मार्च, 2025 को निरस्त और शेष तिथियों में पूर्ववत चलाई जाएगी।
- सिंगरौली से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस दिसंबर में 05, 12, 19, 26, जनवरी में 02, 09, 16, 23, 30, मार्च में 06, 13, 20, 27 को निरस्त और शेष तिथियों में पूर्ववत चलाई जाएगी।
- टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस दिसंबर में 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31, जनवरी में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 , मार्च में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 को निरस्त और शेष तिथियों में पूर्ववत चलाई जाएगी।
-प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस दिसंबर में 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29, जनवरी में 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29, मार्च में 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 मार्च को निरस्त और शेष तिथियों में पूर्ववत चलाई जाएगी।