फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic smoothed on Tanakpur-Pithoragarh National Highway but danger persists

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू हुई आवजाही लेकिन खतरा बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic smoothed on Tanakpur-Pithoragarh National Highway but danger persists
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार शाम चार बजे खुल सका। भारतोली और घाट चौकी क्षेत्र में आए मलबे को हटाने के बाद इस सड़क पर आवाजाही सुचारु हो गई। एनएच तो खुल गया, लेकिन चंपावत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की 25 सड़कें अभी बंद हैं।
विज्ञापन

बोल्डर और मलबा आने से बुधवार को एनएच पर भारतोली के पास का बड़ा हिस्सा धंस गया था। इस कारण बुधवार शाम को एक घंटे को छोड़ पूरे दिन आवाजाही बंद रही लेकिन बृहस्पतिवार को आठ जेसीबी और पॉकलैंड लगाकर एनएच खंड शाम चार बजे इस मार्ग को सुचारु करने में सफल रहा। इसी के साथ आवाजाही भी शुरू हुई। सड़क खुलने के बावजूद इस हिस्से में आवाजाही बेहद जोखिम भरी है। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि यहां से बीच-बीच में पत्थरों के गिरने से खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद 25 ग्रामीण सड़कें
गल्लागांव-देवलीमाफी, मूलाकोट-कांडे भुइयां, पटनगांव-कजीना पुनौली, तड़ीगांव-इंद्रपुरी चमदेवल-जाख-गजीना, बाराकोट लिंक मार्ग, बाराकोट-रामेश्वर, टाक करायत-कुंडीमाहरा, बांकू-सुल्ला-पासम, बैड़ा-लुवाकोट, उद्नढूंगा-कोठेरा, किमतोली-रौसाल-ढोरजा, कजीना-कैलानी, किमतोली रौसाल-बिंडातिवारी, बाराकोट लिंक-खोलासुनार, खूना-बलाई, लमताल-खर्क, रौपा-रौखेत, सिप्टी-अमकड़िया, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, बसौटी-रोकुंवर, गौड़ी-किमतोली, कालसन-ठांटा, मडलकपांडे-सेलपेडू, अमोड़ी-छतकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 1 मिमी
लोहाघाट : 2 मिमी
पाटी : 5 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed