फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Traffic jam on ten motorways

दस मोटर मार्गों पर यातायात जाम 

Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on ten motorways
एसडीएम रोड में आया मलवा। - फोटो : अमर उजाला
 बारिश से मलबा आने के कारण जिले के दस मोटर अभी भी सुचारु नहीं हो पाए हैं। इन मार्गों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसके अलावा धौन, स्वाला, अमरूबैंड समेत कई जगहों पर टनकपुर पिथौरागढ़ मोटर मार्ग की स्थिति भी खतरनाक बनी हुई है। इन जगहों पर समय-समय पर ऊपर से मलबा आ रहा है, वाहनों को बच-बच कर चलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटों में यहां 23 मिलीमीटर बारिश हुई। आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार बारिश से जिले में बंद 15 ग्रामीण मोटर मार्गों में से पांच को खोल दिया गया है। इनमें सौटी-रोकुंवर, बाराकोट-सिमलखेत, वालिक-गागर, बंतोली-दियारतोली, सलना-कानाकोट मार्ग शामिल हैं। दस सड़कें अभी सुचारु नहीं हो पाई हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी भेजे जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें सुचारु कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


 चंपावत जनपद में बंद 10 ग्रामीण मोटर मार्ग 
रीठा साहिब-मीनार, स्याला-पोथ, तिमलागूंठ-सिल्यूड़ीगूंठ, गल्लागांव-देवलीमाफी, कामाज्यूला-भनार-रैघांड़ी, तड़ीगांव-इंद्रपुरी, गौड़ी-किमतोली, एनएच से खटोली मल्ली, बाराकोट-पड़ासूसेरा, थुवामौनी-बांस बस्वाड़ी मोटर मार्ग। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चंपावत जिले में बारिश की मात्रा (मिलीमीटर) 
चंपावत:23 
लोहाघाट:12 
बनबसा:07 
 
34 दिन में दो वाहन आए मलबे की चपेट में 
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) भले ही रविवार को दिनभर खुला रहा, लेकिन इसमें आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। पिछले 34 दिन में इस मोटर मार्ग में दो वाहन मलबे की चपेट में आ चुके हैं।  31 जुलाई को मलबे की चपेट में आने से रोडवेज की बेरीनाग जा रही बस के शीशे टूटे थे। इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। शनिवार को स्वांला के पास बस पर गिरे पत्थर से रोडवेज के लोहाघाट डिपो की बरेली से आ रही बस के चालक मदन कुंवर को चोट आ गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed