फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tourist Village will be developed as blackjack, the new

टूरिस्ट विलेज के रूप में विकसित होगा डांडा-ककनई

Sun, 31 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

विधायक हेमेश खर्कवाल ने जिले के अति दुर्गम डांडा गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने डांडा-ककनई में नवउच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षों के निर्माण की भी आधारशिला रखी। कहा कि डांडा-ककनई को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नंधौर अभ्यारण्य से जोड़कर टूरिस्ट विलेज बनाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कठौती तोक में ग्राम प्रधान मोहन सिंह महरा की अध्यक्षता में हुई सभा में विधायक खर्कवाल ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दुर्गम गांवों तक अधिकारियों को पहुंचाने का काम उनकी सरकार कर रही है। संचालन मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट ने किया। इस मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, बीडीओ शिल्पी पंत, डिप्टी सीएमओ रश्मि पंत, डा.वीके जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जिला उद्यान अधिकारी एके तिवारी, एसडीओ वन राजेश श्रीवास्तव, एई जलसंस्थान प्रेमजी श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान खष्टी देवी, प्रेम सिंह, नंदन डांगी, सुरेश खर्कवाल, पूरन सिंह, दशरथ बोहरा, डांडा रेंजर रमेश जोशी, नवीन सिंह, शारदा रेंजर ख्याली राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


352 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
बहुउद्देश्यीय शिविर में लगे चिकित्सा कैंप में 352 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां बांटी गई। वहीं 40 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक-अधिकारियों के आने से ग्रामीण गदगद
अधिकारियों के दलबल के साथ विधायक के डांडा आने से ग्रामीण खासे गदगद थे। वयोवृद्ध पूरन सिंह का कहना था कि विधायक खर्कवाल द्वारा इस दुर्गम गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाने से हमें अब अहसास हुआ है कि विधायक और प्रदेश सरकार को हमारे जटिल जीवन की भी चिंता है। वहीं लक्ष्मण सिंह रावत का कहना था कि भविष्य में भी इसी तरह विधायक और अधिकारी आए तो हमारे दुख-तकलीफ खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगे।

20 लाख रुपये से बनेंगे कक्षा-कक्ष
डांडा-ककनई के नवउच्चीकृत राइंका में 20 लाख रुपये की लागत से कक्षा-कक्षों को निर्माण होना है। निर्माण कार्य पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया है। वहीं विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए विधायक हेमेश खर्कवाल ने विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की है।

स्कूलों में रोपने को पेड़ भी बांटे
बहुउद्देशीय शिविर में डांडा-ककनई क्षेत्र के विद्यालयों में पौधरोपण के लिए शिक्षकों को पांच प्रजाति के फलदार पौधों का भी वितरण किया गया। पेड़ों की व्यवस्था उद्यान विभाग के द्वारा की गई थी।


स्कूली बच्चों को नंधौर अभ्यारण्य घुमाएगा वन विभाग
विधायक हेमेश खर्कवाल के निर्देश पर वन विभाग द्वारा डांडा-ककनई समेत अन्य दुर्गम इलाकों के स्कूली बच्चों को नंधौर अभ्यारण्य का भ्रमण कराने की भी शुरुआत की है। पहले दल के तौर पर शनिवार को डांडा-ककनई विद्यालयों के बच्चों को भ्रमण पर ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed