{"_id":"5ac3b5014f1c1bd4618b53a7","slug":"tonns-of-mud-being-directly-thrown-into-the-chasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे खाई में फेंकी जा रही टनों मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे खाई में फेंकी जा रही टनों मिट्टी
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में इस तरह पहुंचाया जा रहा है वन संपदा को नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में धौन और बनलेख के बीच सड़क कटान की मिट्टी को सीधे खाई में फेंकने के कारण वन संपदा को नुकसान हो रहा है। सीधे खाई में मिट्टी डाले जाने से जहां बड़े पेड़ों की जड़ पूरी तरह से खाली हो चुकी हैं वहीं सैकड़ों और हजारों की तादात में कई छोटे पेड़ पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर डंपिंग जोनों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से मिट्टी के निस्तारण का आरोप लगाया है। ग्रामीण दिनेश चंद्र, मोहन चंद्र, उमेश चंद्र, मनमोहन, रमेश चंद्र आदि का कहना है कि इस संबंध में कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
धौन, बनलेख के अलावा अमोड़ी क्षेत्र में भी चयनित डंपिंग जोन के बजाए मनमाने तरीके से वन पंचायत की भूमि में टनों भार की मिट्टी डाली जा रही है।