फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tobacco - Timur not Gutkha

Champawat News: तंबाकू- गुटखा नहीं तिमूर, स्वाद वहीं सेहत भी सही

Fri, 31 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tobacco - Timur not Gutkha
चंपावत के भुम्वाड़ी में अपने परिजनों के साथ तिमूर के पैकेट तैयार करते तुलसी प्रकाश।

विज्ञापन
चंपावत। तंबाकू- गुटखा छोड़ने की बात तो सब करते हैं लेकिन लत की वजह से इसे छोड़ नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए औषधीय प्रजाति के तिमूर को तंबाकू, गुटखा के विकल्प के रूप में पेश किया गया है। इसके सेवन से स्वाद तो वही मिलेगा और सेहत को नुकसान के बजाय फायदा होगा। पाटी विकासखंड के भुम्वाड़ी निवासी प्रगतिशील किसान तुलसी प्रकाश के इस विकल्प को गुटखा और तंबाकू का सेवन करने वाले हाथों हाथ ले रहे हैं।

तिमूर कटीली झाडिय़ों वाली ऐसी वनस्पति है जिसमें काली मिर्च के आकार का फल पैदा होता है। आमतौर पर नवंबर- दिसंबर तक तिमूर के फल परिपक्व हो जाते हैं। तिमूर की लकड़ी दातुन के लिए बहुत उपयोगी होती है तथा इसकी पत्तियां अनाज के भंडारण में कीटनाशक के रूप में काम आती हैं। तिमूर के बीज का उपयोग नहीं किया जाता है। यह गुटखे की लत को छुड़ाने का सशक्त माध्यम भी है। संवाद
विज्ञापन


तिमूर प्रकृति का ऐसा वरदान है जिसमें कई औषधीय गुण हैं। यह धीमा जहर के रूप में गुटखा खाने वालों के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है। इससे उन्हें नया स्वाद और नई जिंदगी मिलेगी। इसे नेचुरल माउथ फ्रेशनर कहते हैं। तिमूर खाने वालों को दांत दर्द की समस्या कभी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आलोक शुक्ला, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, चंपावत।


मसाले के रूप में भी होता है तिमूर का उपयोग
चंपावत। राजकीय पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी ओली के अनुसार तिमूर का वानस्पतिक नाम जिंथोजाइलम आरमेटम है। यह मसाले के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों से इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें विभिन्न प्रकार के ऐसे तत्व हैं जिनमे एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेर्टी एवं एंटी बैक्टीरियल के गुण शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed