{"_id":"c071c793bcb1be9a639d1e4d02fedb8e","slug":"to-improve-the-service-in-a-government-hospital-recommended-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में सेवा बेहतर बनाने को बजट की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में सेवा बेहतर बनाने को बजट की संस्तुति
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पताल की चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने को कई प्रस्ताव पारित हुए हैं। व्यवस्थाओं के लिए बजट की संस्तुति की गई और दैनिक कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल की अध्यक्षता और सचिव चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी के संचालन में हुई बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में 4200 रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत दैनिक कर्मियों का वेतन बढ़ाकर 4500 और 4600 रुपये मासिक वेतन वाले दैनिक कर्मियों का वेतन बढ़ाकर 8000 किए जाने की संस्तुति की गई है। आपात स्थिति में दवाईयां क्रय करने और अल्ट्रासाउंड के रख-रखाव के लिए भी बजट मंजूर किया गया है। इसके अलावा लेखन सामग्री क्रय हेतु 60 हजार, कार्यालय व्यय, वाहन के ईंधन और बिजली उपकरणों के क्रय हेतु 15- 15 हजार, कपड़ों की धुलाई और सफाई व्यवस्था के लिए 20-20 हजार रुपये बजट मंजूर किया गया है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.परवीन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र चंद, सांसद प्रतिनिधि कमल पंत, लायंस क्लब प्रतिनिधि अनुराग अग्रवाल और अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन