{"_id":"5eda89118ebc3e90525e19b5","slug":"tj-road-in-champawat-champawat-news-hld3852954193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-जौलजीबी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-जौलजीबी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सीमा सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग में दूसरे पैकेज का काम अगस्त 2017 से बंद है। विवाद के बाद अदालत ने री-टेंडरिंग पर भी रोक लगाई थी। मगर पिछले साल अक्तूबर में देहरादून की वाणिज्यिक अदालत ने री-टेंडरिंग पर लगी रोड को हटा दिया था। इस मार्ग में करीब 10 किमी की कटिंग व अन्य कार्य का मूल्यांकन कर बकाया ठेकेदार को दे दिया जाएगा। टीजे रोड के पहले पैकेज ठुलीगाड़ से चूका (17.875 किमी) का 95 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। 131 किलोमीटर लंबे टीजे मोटर मार्ग में टनकपुर से रूपालीगाड़ तक 55 किमी में बनाए गए दो पैकेज में काम चल रहा था। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ न होने के चलते रूपालीगाड़ से जौलजीबी के बीच का काम अधर में लटका है।
सड़क निर्माण फर्जीवाड़े की एसआईटी जांच की मांग
चंपावत। जिले में टनकपुर-जौलजीबी सड़क के टेंडर में फर्जीवाड़े के आरोपों से आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद से लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अब मामले को विधानसभा में उठाने के साथ एसआईटी जांच की मांग करने की बात कही है। कहा कि जरूरत पड़ने पर वह मामले में जनहित याचिका भी दायर कर सकते हैं। विधायक ने निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। आरोप लगाया है लेटलतीफी कर ठेकेदार को राहत पहुंचाने की साजिश रची गई है।
टनकपुर-जौलजीबी रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू करें
चंपावत। जिले के सीमांत के लोग अब अधर में लटकी टनकपुर-जौलजीबी रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर मुखर होंगे। ठेकेदार को कोर्ट और आर्बिटेशन से क्लीन चिट मिलने के बाद अब लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से एसआईटी जांच की मांग उठाए जाने से क्षेत्र के लोगों को सड़क के वर्षों तक ऐसे ही लंबित पड़े रहने की आशंका सताने लगी है। इसी को देखते हुए अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग को लेकर आठ जून केा धरना प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।