फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   time be dicided for the schemes.

सभी घोषणाओं के लिए समय सीमा निर्धारित करें : मुख्य सचिव

Fri, 05 May 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
time be dicided for the schemes.
चंपावत। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री की ओर से चंपावत जिले के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी घोषणाओं के लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं अथवा चल रही हैं, उनकी जानकारी सीएम घोषणा पोर्टल पर अपलोड की जाए और जिन विभागों की ओर से घोषणाओं के प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजे गए हैं, वह विभाग प्रस्ताव तैयार कर जल्द उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

बताया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से कुल 132 घोषणाएं की गई हैं जिनमें से 46 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 71 घोषणाओं पर कार्य गतिमान है और 15 घोषणाएं अभी अपूर्ण हैं। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक 15 दिन में सीएम की घोषणाओं की समीक्षा की जा रही है। शत-प्रतिशत घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्रवाई तेजी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जो घोषणाएं विभिन्न कारणों से लंबित हैं उनका समाधान और निस्तारण कर शासन को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश कुमार झा, डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रविनाथ रमन, हरीश चंद्र सेमवाल, डॉ. आर राजेश कुमार, सुरेंद्र नारायण पांडेय, नवनीत पांडेय, एसपी देवेंद्र पींचा, डीएफओ आरसी कांडपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed