फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three youths misdeed a minor in a truck in champawat

Champawat: पहले तीन युवकों ने नाबालिग का किया अपहरण...फिर ट्रक में किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; एक फरार

Thu, 04 Jul 2024 12:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:23 PM IST
सार

चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगा है। युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Three youths misdeed a minor in a truck in champawat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगा है। युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पीएस नेगी ने बताया परिजनों की तहरीर के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो के तहत रबीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश थ्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रबीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश थ्वाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में पिथौरागढ़ की बारिश: मकानों में आई दरारें...मलबा आने से सड़कें बंद, सैकड़ों वाहन फंसे; जानें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही है। दो आरोपियों की मेडिकल जांच भी की गई। तीन नये कानूनों में बदलाव के बाद बीएनएस 2023 में यह पहला मामला है, जो पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed