{"_id":"646e4ce0afe0946041009816","slug":"three-teachers-including-headmaster-of-kotkendri-school-suspended-champawat-news-c-8-1-149531-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोटकेंद्री स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोटकेंद्री स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक निलंबित
Wed, 24 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोटकेंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. एएस गुंसाई ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। ये तीनों शिक्षक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गैर हाजिर पाए गए थे।
क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोटकेंद्री के स्कूलों की बदहाली की शिकायत की थी। इस पर सीईओ आरसी पुरोहित और चंपावत के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। मुआयने में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में मिले। जबकि प्रधानाध्यापक और दो अन्य शिक्षक गैर हाजिर मिले। इस स्कूल में महज चार ही छात्र पंजीकृत हैं।
जांच आख्या के आधार पर डीईओ डॉ. गुंसाई ने तीनों गैर हाजिर शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए चंपावत के बीईओ भारत जोशी को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। निलंबित प्रधानाध्यापक को उप खंड कार्यालय और दोनों शिक्षकों को महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को किया गया है निलंबित: 1.जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हरीश पांडेय। 2.मोहित अग्रवाल। 3.निर्मला पांडेय।