फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three day Ghatotkacha festival begins with Havan Yagya

हवन यज्ञ के साथ तीन दिनी घटोत्कच महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three day Ghatotkacha festival begins with Havan Yagya
चंपावत के घटकू मंदिर में घटोत्कच महोत्सव के शुभारंभ पर यज्ञ करते श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
हवन यज्ञ के साथ तीन दिनी घटोत्कच महोत्सव शुरू
विज्ञापन

कोरोना के कारण होगा केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वाह
बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने सजाईं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय के चौकी में हवन यज्ञ के साथ तीन दिनी घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कन्याओं का पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कोरोना महामारी के कारण महोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य आयोजन स्थगित रखे गए हैं। केवल परंपराओं के निर्वाह के लिए धार्मिक अनुष्ठान कोविड गाइड लाइन के तहत किए जा रहे हैं।

अलबत्ता महोत्सव स्थल में बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। महोत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन बोहरा ने बताया कि दशमी पर्व पर भी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। एकादशी पर्व पर 16 अक्तूबर को हवन यज्ञ और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पूर्व सदस्य गोविंद सामंत, हरगोविंद बोहरा, नीरज जोशी, मुकेश महराना, गिरीश जोशी, कैलाश अधिकारी, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 14 सीपीटी 10 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed