{"_id":"6669db60d910455997070cfb","slug":"three-cyber-thugs-who-defrauded-lakhs-arrested-champawat-news-c-229-1-shld1010-109164-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लाखों की ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लाखों की ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार
Wed, 12 Jun 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में लोगों से लाखों की ठगी करने वाले साइबर ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट थाने में तीन लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर उनके साथ 3,95,798 रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत की थी। मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर ठगों के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया।
टीम ने वहां से आयुष सेन निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) को 1,49,998 रुपये की ऑनलाइन ठगी, अनिल सैनी निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) को 68,300 रुपये की ठगी और ओम प्रकाश डोगरे निवासी तुमगांव (छत्तीसगढ़) को 1,80,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के समय प्रयोग किए गए मोबाइलों को जब्त किया गया है। एसपी अजय गणपति ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर आप ठगी का शिकार हो जाते हैं तो साइबर सेल या निकटतम थाने में प्रार्थना पत्र जरूर दें।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एएसआई नरेश कुमार, ध्यान सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआई मीनाक्षी नौटियाल, सद्दाम हुसैन और आशा गोस्वामी।