फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three covid-19 positive recovered

ठीक हुए तीन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Three covid-19 positive recovered
स्वस्थ हुए तीन लोगों को फूल भेंट करते सीएमएस डाँक्टर आरके जोशी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले के तीन और कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो गए हैं। डिस्चार्ज करने से पूर्व जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने फूल भेंटकर इन लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। इन तीनों लोगों को अब सात दिन अपने घर में क्वारंटीन रहना होगा। इसी के साथ अब कुल दस कोरोना संक्रमित लोग ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं। 
विज्ञापन
मुंबई से आए इन तीनों लोगों के कोरोना सैंपल 26 मई को लिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहली जून को इन तीनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने जांच कर पूरी तरह स्वस्थ पाया। जिसके बाद शनिवार को उन्हेें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमएस डॉ. जोशी ने बताया कि अब ये लोग सात दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। बुखार, खांसी या किसी भी तरह के कोरोना से संबंधित लक्षण सामने आने पर सूचित करने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल में 22 और कोरोना पॉजिटिव को जिला अस्पताल में आइसालेट किया गया है। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पर इन लोगों में से 16 को 8 जून को डिस्चार्ज किया जाएगा। आइसोलेट अधिकांश लोग मुंबई के प्रवासी नागरिक हैं। 
विज्ञापन
बता दें इससे पूर्व टनकपुर के 4 और बनबसा के 3 कोरोना पॉजिटिव लोगों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल सेे पहली जून को छुट्टी दे दी गई थी। इस वक्त ये लोग होम क्वारंटीन में हैं। सोमवार को इन लोगों की होम क्वारंटीन की अवधि भी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा एक कोरोना पॉजिटिव की 2 जून को मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
---::: 173 लोगों की रिपोर्ट का है इंतजार ::: चंपावत। चंपावत जिले की 173 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि चंपावत जिले से अब तक 723 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 511 की रिपोर्ट निगेटिव और 39 पॉजिटिव आए हैं। वहीं 39 पॉजिटिव मेें से 10 ठीक हो चुके हैैं। इसके अलावा एक की मौत भी हो चुकी है।
–-------::::: चंपावत जिले के कोविड पॉजिटिव का तारीखवार आकड़ा:  23 मई : टनकपुर में 4 व बनबसा में 3 पॉजिटिव।  24 मई : लोहाघाट में 1 व्यक्ति संक्रमित।   31 मई : टनकपुर में एक डॉक्टर, एक एनएचएम कर्मी व एक दरोगा व पुलिस कर्मी के अलावा चंपावत में 15 लोग संक्रमित।  1 जून : 6 लोग संक्रमित मिले।  4 जून : टनकपुर से 1 व चंपावत से 2 लोग संक्रमित मिले।  5 जून : टनकपुर से 1 व लोहाघाट से 2 लोग संक्रमित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed