{"_id":"61438df28ebc3e1ef2274e66","slug":"thrashed-a-government-official-for-molesting-a-teenager-champawat-news-hld438201573","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ पर सरकारी अधिकारी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ पर सरकारी अधिकारी को धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। किशोरी से छेड़छाड़ पर एक सरकारी अधिकारी को लोगों ने धुन दिया। हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
चंपावत जिले के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे जिले के बेहद महत्वपूर्ण विभाग में जिम्मेदार ओहदे पर कार्यरत एक अधिकारी को लोगों ने पीट दिया। लोगों का कहना था कि दसवीं में पढ़ने वाली यह किशोरी बृहस्पतिवार सुबह ट्यूशन जा रही थी, तभी इस अधिकारी ने सुनसान रास्ता देख उससे छेड़छाड़ कर दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को थाने तक ले गई। लेकिन बाद में मामला रफादफा हो गया।
इस तरह का मामला मेरी संज्ञान में नहीं है और मातहतों ने भी ऐसी जानकारी दी है। अगर कहीं से कोई शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। -देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
छेड़छाड़ होने पर ये कदम उठाएं
>> शोर मचाएं, बात छिपाने के बजाय परिजनों को जानकारी दें।
>> पुलिस की हेल्पलाइन 112 नंबर पर फोन करें।
>> बैग में चिली स्प्रे लेकर चलें।
>> किसी वाहन में बैठे तो उसका नंबर घर वालों को बता दें।