फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Those accused of cutting cedar trees not found

Champawat News: देवदार के पेड़ों को काटने के आरोपियों का नहीं चला पता

Sun, 18 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Those accused of cutting cedar trees not found
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कॉलोनी भेड़खान में दुर्लभ प्रजाति के देवदार के आठ पेड़ों को काटने वाले आरोपियों का पता लगाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। घटना के 20 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने प्रशासन से जल्द लकड़ी तस्करों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जनवरी को लोगों की सूचना पर तहसीलदार विजय गोस्वामी राजस्व, वन विभाग और पुलिस कर्मियों के साथ मौके में पहुंचे थे। जांच में देवदार के आठ पेड़ काटे जाने की बात सामने आई। पास के एक कमरे से देवदार की बल्ली, तख्ते और लकड़ी काटने वाली मशीन बरामद हुई थी। पटवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच के बाद तरुण जोशी के घर से लकड़ी बरामद होने के पर उसे आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मेद्र प्रसाद ने बताया कि तरुण जोशी से दो-तीन बार बात की गई है लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों के नाम नहीं पता चले हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि बीच में सीएम के कार्यक्रम के दौरान पूछताछ नहीं हो पाई है। सोमवार को फिर से पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed