{"_id":"65a6bb369185b7166906a218","slug":"there-is-no-mathematics-professor-in-champawat-campus-for-two-years-champawat-news-c-229-1-shld1009-4805-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत कैंपस में दो साल से गणित का प्राध्यापक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत कैंपस में दो साल से गणित का प्राध्यापक नहीं
Tue, 16 Jan 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में गणित और अंग्रेजी पढ़ाने वाला कोई नहीं है। गणित और अंग्रेजी विषय के छात्र-छात्राएं अपने स्तर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। कैंपस में पिछले दो साल से गणित विषय की प्राध्यापक अध्ययन अवकाश पर हैं। उनके अवकाश पर जाने से गणित विषय वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। मुश्किल सवालों के लिए उन्हें ऑनलाइन या फिर अपने से बड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर पर गणित विषय के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन करना मुश्किल हो रहा है। वहीं अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक भी समायोजन प्रक्रिया के बाद पिथौरागढ़ कैंपस चली गई हैं। ऐसे में अंग्रेजी की पढ़ाई भी छात्र-छात्राओं के लिए मुश्किल हो गई है।
अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं स्नातकोत्तर में गणित विषय लेने पर चिंतन कर रहे हैं कि आखिर ले या न लें। कैंपस प्रबंधन भी गणित विषय की समस्या को लेकर एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप में जानकारी दे चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। कैंपस प्रभारी डॉ. जगदीपक जोशी ने बताया कि गणित की प्राध्यापक दो साल से अध्ययन अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
कोट
गणित विषय पढ़ाने वाला चंपावत कैंपस में कोई नहीं है। कई बार इसके लिए एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। - मुकेश महर, छात्रसंघ अध्यक्ष, चंपावत कैंपस।
--
पहले तो छात्र-छात्राओं की दो साल से गणित विषय की मुश्किल से पढ़ाई हो रही थी। अब कुछ माह से अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक के पिथौरागढ़ कैंपस में तैनाती के बाद और भी मुश्किल हो गई है। - संदीप रावत, छात्रनेता, चंपावत कैंपस।