फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no dumping zone, yet debris is being dumped on the VIP road side

Champawat News: डंपिंग जोन नहीं फिर भी वीआईपी सड़क किनारे डाला जा रहा मलबा

Tue, 16 Jan 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 16 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
There is no dumping zone, yet debris is being dumped on the VIP road side
चंपावत में सर्किट हाउस के पास सड़क पर बनाया गया है डंपिग जोन। संवाद
ललित मोहन गहतोड़ी
विज्ञापन

चंपावत। जिले की ललुआपानी सड़क में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद डंपरों से भर-भर कर मिट्टी डंप की जा रही है। वीआईपी सड़क पर डंपिंग जोन नहीं होने के बाद भी आए दिन ट्रक से मलबा डाला जा रहा है। मलबे के कारण नीचे बसे सेलाखोला, रोपा गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। जिला उद्यान विभाग के चेतावनी बोर्ड की भी अनदेखी की जा रही है, जिसमें लिखा गया है कि यहां पर राजकीय पौधालय और तीन जल स्रोत हैं। मलबा और मिट्टी डालना सख्त मना है।
ललुआपानी सड़क पर बिना अनुमति के डंपिंग जोन बना दिया गया है। सर्किट हाउस सड़क से पहले बैंड तक जगह-जगह पर मलबा डाला गया है। वीआईपी सड़क होने के बाद भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस सड़क के नीचे की ओर बसे ग्रामीण हमेशा से इसका विरोध कर रहे हैं, मलबा डालने बंद नहीं हुआ है। पूर्व नगर पंचायत सभासद विनोद कुमार ने बताया कि बार-बार प्रशासन के आला अधिकारी इस रास्ते से होकर जाते हैं। लेकिन उनकी समस्या का हल किसी के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन

उद्यान विभाग के चेतावनी बोर्ड की भी अनदेखी
चंपावत। क्षेत्र में जिला उद्यान विभाग की ओर से लगाए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। मलबा डालता पाए जाने पर पांच हजार जुर्माना किए जाने की चेतावनी दी है। एक बोर्ड में मलबा डालने पर दो हजार तो दूसरे बोर्ड पर पांच हजार का जुर्माना वसूलने की चेतावनी लिखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरा देख भागा डंपर चालक
चंपावत। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ललुआपानी सड़क पर पहुंची और क्षेत्र के ग्रामीणों से बात की। इस दौरान एक डंपर चालक वहां पर मलबा फेंकने पहुंचा। अमर उजाला की टीम ने जैसे ही कैमरा निकाला डंपर चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed