फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The VHP, the Hijamam activist, will get angry after getting the chopped head of the animal

पशु का कटा सिर मिलने से विहिप, हिजामं कार्यकर्ता भड़के

Fri, 17 Nov 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 17 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
The VHP, the Hijamam activist, will get angry after getting the chopped head of the animal
लोहाघाट में गोवंश की हत्या के विरोध में नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर से करीब एक किलोमीटर दूर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर गैस गोदाम के पास सड़क किनारे एक गोवंशज का कटा सिर बरामद हुआ। इससे हिंदूवादी संगठन भड़क गए। उन्होंने बाजार बंद करा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, नगर क्षेत्र में मीट की दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंपावत से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाना पड़ा। उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आरसी गौतम और थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने मौके में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गैस गोदाम के सामने गोवंशज का सिर शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे देखा गया। पशु की नृशंस हत्या किए जाने की जानकारी मिली तो घटना स्थल में लोगों का जमावड़ा लग गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विश्व हिंदू परिषद के नेता जगदीश ओली, हिंदू जागरण मंच के अमित जुकरिया, गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, नगेंद्र कुमार जोशी आदि मौके पर पहुंच गए। विधायक ने पुलिस एवं प्रशासन से पूरे मामले की बारीकी से तहकीकात करने और इस घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने की हिदायत दी। इसके बाद लोगों ने बाजार बंद करा दिया।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ.डीके चंद ने कटे सिर का परीक्षण किया। बताया कि करीब डेढ़ माह की उम्र के गोवंशज के सिर को किसी धारदार हथियार से बृहस्पतिवार रात रेतकर काटा गया है। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा की ओर से इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर गोवंश अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा हेमंत सिंह कठायत को जांच अधिकारी बनाया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंपावत, पाटी, किमतोली थाने के पुलिस कर्मियों के अलावा दो सेक्शन पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई हिंदूवादी संगठनों ने इस कृत्य पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा, जिला संयोजक विनोद बगौली, छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, महासचिव पंकज पुजारी, एलएम कुंवर, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, मुकेश बगौली, पंकज ढेक, जितेंद्र राय आदि ने सौहार्द बनाने की अपील करते हुए जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।


मीट की दुकानों पर छापेमारी हुई
लोहाघाट। गैस गोदाम के पास गोवंशज का कटा सिर मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन ने मीट मार्केट और हिटलर मार्केट स्थित मीट की दुकानों पर छापा मारकर सघन तलाशी ली। एसडीएम, एसओ और पशु चिकित्साधिकारी ने दुकानों में रखे मांस का परीक्षण किया।

पूरी गंभीरता से की जा रही है जांच
लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कहा कि मीट विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए जा रहे हैं। नगर पालिका ने बताया कि नगर क्षेत्र में मांस की 10 दुकानों का पंजीकरण है। अवैध रूप से मांस का व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


खुले में काटे जाते हैं पशु
लोहाघाट। नगर में स्लाटर हाउस नहीं है। इस कारण पशुओं को खुले में काटा जाता है। साथ ही प्रशासन, नगर पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कटे हुए मीट का नियमित रूप से परीक्षण नहीं कराया जाता है।


चंपावत में बंद कराई नाई और मीट की दुकानें
चंपावत। लोहाघाट में गोवंशज का कटा सिर मिलने से भड़के हिंदू संगठन के लोगों ने चंपावत में नाई एवं मीट की दुकानों को बंद कराया। इस दौरान कुछ जगह पर युवकों ने कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट भी की। चंपावत व्यापार संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बछड़े के हत्यारों को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि लोहाघाट की घटना के मद्देनजर चंपावत में भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।


सौहार्द के साथ रहना है लोहाघाट की पहचान
लोहाघाट। चंपावत-लोहाघाट क्षेत्र सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रहा है। पहाड़ के इन क्षेत्रों के लोगों ने कठिन हालात में भी बेहद सूझबूझ से काम लिया। 31 अक्तूबर 1984 को हुई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हो या 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुई घटना, ऐसे कठिन दौर में भी इलाके में लोगों ने आपसी सद्भाव कायम रखा। शुक्रवार को भी क्षेत्र के लोगों ने अपनी इस परंपरा को बनाए रखा। लोगों का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को क्षेत्रवासी किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देंगे। साथ ही सभी वर्ग के लोगों ने लोहाघाट में हुई घटना के गुनहगारों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed