फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The trouble is over, now water will be available fiercely

खत्म हुई परेशानी, अब जमकर मिलेगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The trouble is over, now water will be available fiercely
चंपावत। अब चंपावत शहरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना होगा। क्वैराला पंपिंग योजना की खामियों को दूर कर मंगलवार से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को अब भरपूर पानी मिलने मिलेगा।
विज्ञापन

चंपावत पुनर्गठन पेयजल योजना (क्वैराला पंपिंग योजना) का काम अगस्त 2016 से शुरू होकर इस साल मार्च में पूरा होना था। ट्रायल, पेयजल परीक्षण और पंप में खामी की वजह से आपूर्ति में देरी हुई। 16 सितंबर को योजना से क्षेत्र के एक हिस्से (खर्ककार्की जोन) में पेयजल आपूर्ति शुरू की गई लेकिन खामी के चलते एक दिन बाद ही 17 सितंबर को आपूर्ति रोकनी पड़ी थी। मंगलवार से इस योजना से आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जल निगम के ईई वीके पाल का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति जल संस्थान की पुरानी लाइनों के जरिए की जा रही है। भैरवां से 200 किलोलीटर (केएल), खर्ककार्की से 80 केएल, कोतवाली चबूतरा से 1100 केएल और सर्किट हाउस वाले जोन से 400 केएल पानी मिलेगा। 30.88 करोड़ रुपये से बनी 17 किमी लंबी इस योजना से अगले 30 साल तक 29 हजार लोगों की जरूरत पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से पहले मिल रहा था 55 फीसदी पानी
चंपावत। चंपावत शहरी क्षेत्र की 16 हजार की आबादी के लिए चंपावत शहर में 27 लाख लीटर पानी की रोजाना जरूरत होती है लेकिन क्वैराला योजना शुरू होने से पहले बमुश्किल 15 लाख लीटर पानी ही मिल रहा था। छीड़ापानी, ललुवापानी, रौखेत, च्यूराखर्क, चौड़देव, दियारखोला, सौडख़ोला, थूम, थैण, दुगधारी और सिमाल स्रोतों से मिलने वाले पानी के बावजूद आपूर्ति काफी कम थी। जल संस्थान के ईई विलाल युनूस का कहना है कि क्वैराला योजना के बाद अब पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed