फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The tradition began 32 years later

32 साल बाद फिर से शुरू हुई परंपरा

Sun, 04 Sep 2016 10:04 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 04 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
The tradition began 32 years later
32 साल बाद फिर से शुरू हुई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

 हरताली तृतीया को गंडकी नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक धर्मशिला 32 साल बाद फिर गुंजायमान हो उठी। शंख-घंट और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिवारी समुदाय के लोगों ने धर्मशिला में ऋषि तर्पण किया और नई जनेऊ धारण की। 1984 में अंतिम बार तिवारी समुदाय ने इस ऐतिहासिक स्थल पर ऋषि तर्पण किया था। तब से ये परंपरा बंद थी। त्यारकूड़ा के उत्साही युवकों के प्रयासों से इस बार ये परंपरा दोबारा चालू हो सकी है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक महत्व होने के बावजूद धर्मशिला की उपेक्षा त्यारकूड़ा के युवाओं को नागवार गुजर रही थी। वर्षों पहले बचपन में हरताली तृतीया के दिन धर्मशिला पर होने वाला आयोजन उनकी आंखों के आगे बार-बार घूम रहा था। इसी पीड़ा ने बंद पड़ी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रेरित किया। ललित मोहन, गिरीश तिवारी, प्रकाश तिवारी, हरीश तिवारी आदि युवाओं ने चार दिन पहले धर्मशिला में सीढ़ियों का निर्माण, समतलीकरण और रंगरोगन कर इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया। इलाके के लोगों के प्रयासों से 32 साल तक बंद रही परंपरा को फिर से शुरू करवाया जा सका। अब युवाओं का अगला मकसद यहां धर्मशाला और देवी का मंदिर बनाना है।
विज्ञापन



गौतम ऋषि ने की थी धर्मशिला की स्थापना
बुजुर्ग पीसी तिवारी बताते हैं कि धर्मशिला की स्थापना पुरातन समय में गौतम ऋषि ने की थी। कालांतर में पांडवों ने इस स्थान पर अपने पूर्वजों का तर्पण किया था। बड़े-बड़े पत्थरों के बीच सपाट पत्थर बना है। उत्तरमुखी गंडकी नदी के किनारे स्थित होने से इसकी महत्ता और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है धर्मशिला की मान्यता
त्यारकूड़ा के बुजुर्ग पूरन चंद्र का कहना है कि किसी वजह से श्राद्ध छूट जाने पर धर्मशिला में फिर से श्राद्ध उठाया जा सकता है, इसके लिए हरिद्वार अथवा अन्य तीर्थ स्थल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। बारिश नहीं होने पर इसी स्थान से घड़े में जल भर कर घटोत्कच मंदिर में चढ़ाया जाता है। इसके अलावा चंद्र या सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद इस स्थान पर स्नान करने की भी परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed